बिग ब्रेकिंग:- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश के आसार
देहरादून। राज्य में मानसून के साथ ही मौसम विभाग ने 19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच मानसून सक्रिय होने से कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय होने से कुमाऊं मंडल में अधिकांश व गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।
बिक्रम सिंह ने बताया कि 19 से 21 अगस्त के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में चट्टान खिसकने व कहीं कहीं पर नदी, नाले उफान पर आने की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। इधर, बुधवार को कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज