बिग ब्रेकिंग:- मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम
देहरादून: लगातार बारिश के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीं देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के अनेक जगहों में गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज विशेषकर नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के अनेक स्थानों में गरज और चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगर बात राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के शेष अन्य मैदानी जनपदों की करें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में भी आज कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज