उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: करवा चौथ पर महिलाओं के लिए 10 अक्टूबर को छुट्टी घोषित
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को महिलाओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों पर लागू होगा।
शासन के इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय महिलाओं की सुविधा और पारिवारिक जीवन के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर मनाया जाता है। शासन द्वारा अवकाश की घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर है।
सूत्रों के अनुसार, अवकाश का आदेश मंगलवार देर शाम जारी किया गया, जिसके बाद सभी सरकारी और शिक्षण संस्थानों में इसकी सूचना पहुंचा दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश