(बड़ी खबर)उत्तराखंड: शासन ने इन पांच IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, आदेश जारी..
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र पतियाल ने इसके आदेश जारी किए। इन फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि कुछ से विभाग वापस लिए गए हैं।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
- रणवीर सिंह चौहान से परियोजना निदेशक नमामि गंगे का पदभार हटा दिया गया है। हालांकि गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान के दायित्व उन पर यथावत रहेंगे।
- नितिका खंडेलवाल, जो हाल ही में टिहरी की जिलाधिकारी नियुक्त हुई हैं, को जिला विकास प्राधिकरण (DDA) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
- गौरव कुमार, अपर सचिव को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभागों के साथ-साथ हिल्ट्रान के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
- विशाल मिश्रा को परियोजना निदेशक नमामि गंगे के पद पर तैनात किया गया है।
- अपूर्वा पांडेय, अपर सचिव को निदेशक स्वजल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित