बड़ी खबर: उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर और सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कैंटर में घुसी कार

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/चंपावत। इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन रविवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गजरौला के पास हुई, जहां उनकी कार हाईवे पर सीओ कार्यालय के सामने खड़े एक कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

जानकारी के मुताबिक, पवनदीप अपने साथी अजय महर और चालक राहुल सिंह के साथ चंपावत से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। तड़के करीब 2:30 बजे उनकी कार गजरौला में हादसे का शिकार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। तीनों को तत्काल निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया है।

पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ-पैर प्लास्टर में बंधे हैं। अभी तक उनकी ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुई है, लेकिन नजदीकी सूत्रों के अनुसार उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिलेन टॉक निवासी पवनदीप राजन न सिर्फ एक मशहूर गायक हैं, बल्कि उत्तराखंड सरकार ने उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया हुआ है। हादसे की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad