उत्तराखंड: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स में 500 पदों पर होगा चयन…
चंपावत। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में 20 जून 2025 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर (रुद्रपुर) द्वारा कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे सेवायोजन कार्यालय चंपावत में पहुंचने को कहा गया है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल व छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लाना अनिवार्य होगा।
पदों का विवरण इस प्रकार है:
- NAPS ट्रेनी के लिए 300 पद:
- योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष
- आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 200 पद:
- योग्यता: 10वीं पास + आईटीआई
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7617565927 पर संपर्क कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश