(बड़ी खबर-उत्तराखंड): भाजपा के पूर्व विधायक 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, जानिए पूरा मामला
हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके और रविदासाचार्य के तौर पर पहचान रखने वाले सुरेश राठौर को भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा की गई।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुरेश राठौर के अमर्यादित आचरण से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। इनमें वह एक महिला के साथ भी दिखाई दे रहे थे। इन वीडियो के वायरल होने से पार्टी को काफी सार्वजनिक आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ा, जिसका फायदा विपक्षी दलों ने उठाने की कोशिश की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पूर्व विधायक राठौर से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था। करीब एक हफ्ते पहले राठौर भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपना पक्ष प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। लेकिन पार्टी को उनका जवाब संतोषजनक नहीं लगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि राठौर को पार्टी की मर्यादा और सामाजिक आचरण के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिस कारण उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब पार्टी की छवि और अनुशासनात्मक नीतियों को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है। भाजपा संगठन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या अमर्यादित आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित