बड़ी खबर! त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान, दो चरणों में डाले जाएंगे वोट, 31 को होगी मतगणना
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। वहीं, मतगणना 31 जुलाई को कराई जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जून को चुनावी अधिसूचना जारी कर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थी, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देशों के चलते चुनाव कार्यक्रमों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने नए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

इस बार प्रदेश के 12 जिलों में कुल 66,418 पदों पर चुनाव कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
- ग्राम पंचायत सदस्य – 55,587 पद
- ग्राम प्रधान – 7,499 पद
- क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2,974 पद
- जिला पंचायत सदस्य – 358 पद
इन चुनावों के लिए प्रदेश भर में 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया कुल 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में संपन्न होगी।
प्रदेश भर में चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और गांव-गांव में प्रत्याशी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित