बड़ी खबर! उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

इतना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एवं मिडवाइफरी काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण भी जरूरी होगा।

आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

लिखित परीक्षा से होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 100 अंक नर्सिंग विषयों और 100 अंक सामान्य हिंदी एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे।
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग – 45 प्रतिशत अंक
एससी एवं एसटी वर्ग – 35 प्रतिशत अंक

आवेदन शुल्क
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – ₹300
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थी – ₹150

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad