(बड़ी खबर) उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टियां शुरू, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश आज मंगलवार से शुरू हो गया है। अब स्कूल 35 दिन तक बंद रहेंगे और 1 जुलाई से दोबारा स्कूलों में घंटी बजेगी।
राज्य सरकार के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड में गर्मी की छुट्टियां 28 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी। वहीं, शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 13 जनवरी तक 13 दिनों के लिए निर्धारित होता है। इस प्रकार पूरे वर्ष में विद्यार्थियों को कुल 48 दिनों की छुट्टियां मिलती हैं।
गर्मियों की छुट्टियों के पहले ही दिन मंगलवार को राज्यभर के स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल नहीं दिखी और अब बच्चे अगले महीने की शुरुआत में ही स्कूल लौटेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश