बड़ी खबर (उत्तराखंड): मौसम की चुनौती के बीच पंचायत चुनाव को लेकर आयोग का बड़ा फैसला आया सामने
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम की खराब स्थिति का असर चुनाव प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम के कारण किसी मतदान केंद्र पर 24 जुलाई को चुनाव नहीं हो पाता है, तो वहां 28 जुलाई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। वहीं यदि 28 जुलाई को भी मतदान संभव नहीं हो सका, तो संबंधित केंद्रों पर 30 जुलाई को वोटिंग कराई जाएगी।
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार तीन अहम बैठकें कर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद वे अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और वहां मौसम व आपदा प्रबंधन की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही भारी वर्षा और उससे उत्पन्न आपदा की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राहत, बचाव और सतर्कता के उपायों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अलर्ट मोड में रहें। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश