बड़ी खबर (उत्तराखंड): बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; मई के बिल में मिलेगी छूट, यूपीसीएल ने जारी किए आदेश…
देहरादून | उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मई 2025 के बिजली बिलों में औसतन 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जा रही है। यह छूट उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के तहत ‘फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजस्टमेंट’ (एफपीपीसीए) मद में दी जा रही है। इस निर्णय से राज्यभर के उपभोक्ताओं को करीब 101 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।
यूपीसीएल द्वारा यह छूट इसलिए दी जा रही है क्योंकि मार्च 2025 में विद्युत क्रय लागत आयोग द्वारा अनुमोदित लागत से कम रही। नियमानुसार, जब बिजली की खरीद लागत अनुमोदन से कम आती है, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं को बिल में छूट के रूप में दिया जाता है।
अलग-अलग श्रेणियों को कितनी छूट:
- घरेलू उपभोक्ता: ₹0.26 से ₹0.71 प्रति यूनिट
- अघरेलू उपभोक्ता: ₹1.03 प्रति यूनिट
- सरकारी व सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं: ₹0.97 प्रति यूनिट
- प्राइवेट ट्यूबवेल: ₹0.31 प्रति यूनिट
- कृषि उपयोग: ₹0.44 से ₹0.51 प्रति यूनिट
- एलटी व एचटी इंडस्ट्री: ₹0.95 प्रति यूनिट
- मिक्स लोड, रेलवे ट्रेक्शन, ईवी चार्जिंग स्टेशन: ₹0.89 प्रति यूनिट
- निर्माण कार्यों हेतु अस्थायी विद्युत आपूर्ति: ₹1.10 प्रति यूनिट
इससे पहले भी जुलाई 2024 से मार्च 2025 के बीच यूपीसीएल द्वारा कई महीनों में उपभोक्ताओं को औसतन ₹0.23 से ₹1.19 प्रति यूनिट तक की छूट दी जा चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल