बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार, 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बिसेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन से जनसेवा और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा मजबूत होगी तथा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

उत्तराखंड को बताया देवभूमि और वीरभूमि

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल डॉ. बिसेन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का केंद्र है। चारधाम, आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल इसकी आध्यात्मिक पहचान को विशिष्ट बनाते हैं।

उन्होंने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए सशस्त्र बलों में प्रदेश के लोगों के योगदान की सराहना की। साथ ही महिलाओं, युवाओं और किसानों को राज्य के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा जोर

राज्यपाल ने अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और पद की गरिमा बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी पहलों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में शांति, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

मध्य प्रदेश में विधायक और मंत्री रह चुके हैं बिसेन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad