(बड़ी खबर) उत्तराखंड: सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग में सदस्यों के नाम किए तय, जानिए किसे मिली जगह
सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग में सदस्यों को नामित किया! एक महिला सहित तीन मुस्लिम, दो सिख,एक जैन और एक बोद्ध धर्म समुदाय से शामिल।
राज्यपाल, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 2002 (समय-समय पर यथासंशोधित) की धारा 3 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियां का प्रयोग करते हुए, निम्न सदस्यों को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य के रूप में नामित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैः-
1. श्रीमती फरजाना बेगम, निवासी रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर। (महिला सदस्य मुस्लिम समुदाय से)
2. श्री जगजीत सिंह जग्गा, निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर। (सिक्ख समुदाय से)
3. श्री गगनदीप सिंह बेदी, निवासी ऋषिकेश, जनपद देहरादून। (सिक्ख समुदाय से)
4. डॉ० सुरेन्द्र जैन, निवासी बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर। (जैन समुदाय से)
5. श्री येशी थुप्तन पुत्र श्री प्रेमा जी सिथार, निवासी नैनीताल। (बौद्ध समुदाय से)
6. श्री नफीस अहमद, देहरादून। (मुस्लिम समुदाय से)
7. श्री शकील अन्सारी, पूर्व सभासद, बनबसा जनपद चम्पावत। (मुस्लिम समुदाय से)
उक्तानुसार नामित सदस्यों का कार्यकाल उक्त अधिनियम की धारा 4 की उपधारा (1) के अनुसार पदभार ग्रहण की तिथि से 05 वर्ष होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत