(बड़ी खबर) उत्तराखंड: कोरोना ने फिर दी दस्तक, नए वैरियंट JN.1 को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक से चिंता बढ़ गई है। इस बार नया वैरियंट JN.1 सुर्खियों में है, जो बीते कुछ हफ्तों में हांगकांग, सिंगापुर जैसे देशों में तेज़ी से फैल चुका है। अब भारत में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार को सतर्क कर दिया है।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी तंत्र मजबूत करने और स्वास्थ्य विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की ओर से राज्यों को कोविड रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री उन्हीं राज्यों से आ रहे हैं, जहां नए वैरियंट के केस सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए जिलों को अलर्ट रहने और सभी तैयारियों को जांचने को कहा है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निगरानी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में स्थिति सामान्य है, लेकिन यात्रा और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!