(बड़ी खबर) उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट दोबारा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुए चयनित
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर अपना पुराना नेतृत्व मिल गया है। महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह पहला मौका है जब कोई नेता दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
महेंद्र भट्ट के नाम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व, दोनों की सहमति बनी। संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन प्राप्त हुआ, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।
घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट के नामांकन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया, जिसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत करते हुए मंजूरी दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री तीरथ सिंह रावत, श्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा सांसद श्री अजय भट्ट, श्री नरेश बंसल, महारानी माला राज्यालक्ष्मी शाह, श्रीमती कल्पना सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विशन सिंह चुफाल, श्री मदन कौशिक ने भी अपने विचार रखें। वहीं बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, विधायक सहदेव पुंडीर अरविंद पांडे भोपाल राम, अनिल नौटियाल बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश