(बड़ी खबर) उत्तराखंड: अगले 24 घंटे इन जिलों में तेज आंधी-बिजली के साथ बहुत भारी बारिश की चेतावनी,…बुलेटिन जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 21 जुलाई 2025 दोपहर 11:54 बजे से 22 जुलाई 2025 दोपहर 11:54 बजे तक प्रदेश के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से जिम कॉर्बेट, कोटद्वार, लोहाघाट, मुनस्यारी, कपकोट और हल्द्वानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में मौसम के यह तीव्र प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के बाहर न निकलें।
प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है। नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक