(बड़ी खबर) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुरू की PCS परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 123 पदों पर होगी भर्ती

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 (PCS परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 123 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

आयोग द्वारा यह विज्ञापन 07 मई 2025 को जारी किया गया है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई 2025 की रात 11:59:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क भी इसी तारीख तक Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

आवेदन के बाद, 03 जून से 12 जून 2025 तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन या सुधार करने का अवसर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

  • अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी अनिवार्य शैक्षिक और अन्य अर्हताएं 27 मई 2025 तक पूर्ण करते हों।
  • शैक्षिक योग्यता की पुष्टि अंक-पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) के आधार पर की जाएगी, इसलिए इसी तिथि को “Result Declaration Date” के रूप में भरना अनिवार्य है।
  • गलत जानकारी या फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की सभी परीक्षाओं से अधिकतम 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तारीख तक आवेदन पूरा न करने वाले अभ्यर्थियों का फॉर्म निरस्त माना जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

आरक्षण संबंधी विशेष निर्देश:

जो अभ्यर्थी ऊर्ध्व और क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आते हैं, उन्हें आवेदन पत्र में संबंधित श्रेणी/उप-श्रेणी का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा। अन्यथा उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad