(बड़ी खबर) उत्तराखंड: विधवा ने बच्ची को दिया जन्‍म!लोकलाज में गोबर के ढेर में दबा मार डाला, आरोपी महिला हिरासत में…

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली। नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एक विधवा महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। ग्रामीण महिलाओं को उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ में महिला ने नवजात को गोबर के ढेर में दबाने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (12 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से नवजात के शव को बरामद कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस अब नवजात के पिता की तलाश कर रही है, लेकिन महिला इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इंसानियत शर्मसार? जहरखुरानी का शिकार युवक को बस से उतार सड़क पर छोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ज्वैलर्स पर करोड़ों की ठगी का आरोप: सोना-नकदी लेकर फरार हुआ सुनार, एसएसपी ने गठित की संयुक्त टीम

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव का कोई परिजन सामने नहीं आया, जिससे अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। इस बीच सुभाषनगर के पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित और पाडुली के पार्षद दीपक बिष्ट अस्पताल पहुंचे और मानवता के नाते नवजात का अंतिम संस्कार किया।