(बड़ी खबर) उत्तराखंड: ऊर्जा निगमों में इन 27 अधिकारियों की हुई पदोन्नति

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पिटकुल और यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्य सचिव और तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष आनंद वर्धन की अध्यक्षता में ऊर्जा भवन, देहरादून में विभागीय चयन समिति की बैठक हुई। इसमें 27 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई।

बैठक में अपर सचिव (ऊर्जा) डॉ. अहमद इकबाल, अपर सचिव (औद्योगिक विकास) उमेश नारायण पांडेय सहित तीनों निगमों के प्रबंध निदेशक, निदेशक और अन्य अधिकारी चयन समिति सदस्य के रूप में मौजूद रहे। समिति ने विभागीय नियमों और आगामी जरूरतों के आधार पर वर्तमान रिक्तियों और 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति की संस्तुति की।

यूपीसीएल में पदोन्नत हुए अधिकारी
यूपीसीएल में संजय कुमार टम्टा को अधिशासी निदेशक (तकनीकी), बृजमोहन सिंह परमार, राजकुमार, दीवान सिंह खाती को मुख्य अभियंता स्तर-1, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, अमित कुमार, राहुल जैन को मुख्य अभियंता स्तर-2, विशाल सिंह राणा, विवेक राजपूत, अरुण कान्त को अधीक्षण अभियंता (वि. एवं यांत्रिक), मौ. सलीम और प्रदीप कुमार पंत को अधीक्षण अभियंता (जानपद) और जितेन्द्र सिंह व सुरिंदर कुमार भाटिया को उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पिटकुल में मिली पदोन्नति
पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में ईला चंद्र को मुख्य अभियंता स्तर-1, पंकज कुमार, मंत राम, ललित मोहन बिष्ट को मुख्य अभियंता स्तर-2, बलवंत सिंह पांगती, अशोक कुमार, संतोष वशिष्ठ को अधीक्षण अभियंता (वि. एवं यांत्रिक), महेश रावत और प्रमोद कुमार ध्यानी को अधीक्षण अभियंता (जानपद), तथा विवेकानंद को उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) पद पर पदोन्नति दी गई है।

यूजेवीएन लिमिटेड में ये अधिकारी हुए प्रमोट
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएन) में विनोद कुमार नैनवाल को उपमहाप्रबंधक (लेखा), नीरज जैन को महाप्रबंधक (लेखा) और राजेश चंद्र को महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बैठक में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, निदेशक एमआर आर्य और अजय कुमार अग्रवाल, पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी और यूजेवीएन के एमडी संदीप सिंघल सहित सभी निगमों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।