उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,… कुमाऊं से साइबर क्राइम तक बदली जिम्मेदारियां
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 9 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निवेदिता कुकरेती कुमार को आईजी एसडीआरएफ के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल नियुक्त किया गया है।
रिद्धिम अग्रवाल, जो अब तक कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी थीं, उन्हें आईजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था, सीसीटीएनएस और एससीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योगेंद्र सिंह रावत को आईजी एसडीआरएफ बनाया गया है।
कृष्ण कुमार वी.के. को आईजी यातायात एवं जीआरपी का दायित्व दिया गया है।
विम्मी सचदेवा को आईजी पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस नियुक्त किया गया है।
अनंत शंकर ताकवाले को आईजी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीलेश भरणे को आईजी साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ एवं निदेशक एफएसएल बनाया गया है।
सुनील कुमार मीणा को आईजी पुलिस कार्मिक, पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं बरिंदरजीत सिंह, जो वर्तमान में प्रतीक्षारत चल रहे थे, उन्हें आईजी मुख्यालय एवं पीएंडएम के पद पर तैनाती दी गई है।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



बड़ी खबर! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की 618 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
आज का राशिफल (05 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!