उत्तराखंड में बड़ा खुलासा: रुद्रपुर में 7 करोड़ कीमत की नकली किताबें बरामद, मचा हड़कंप
रुद्रपुर। उत्तराखंड में शिक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में नकली किताबों के एक बड़े भंडार का भंडाफोड़ करते हुए ढाई लाख से अधिक संदिग्ध किताबें बरामद की हैं। इन किताबों की बाजार कीमत करीब छह से सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास देर रात करीब एक बजे एक ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक में बड़ी मात्रा में किताबें लदी हुई थीं। शुरू में यह सामान्य शैक्षिक सामग्री का परिवहन प्रतीत हुआ, लेकिन शक होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि ट्रक में रखी गई किताबें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम से मिलती-जुलती हैं, लेकिन उनकी छपाई और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। प्राथमिक जांच में ये किताबें नकली होने की आशंका जताई गई है। इसके बाद संबंधित गोदाम को सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक से लगभग ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद हुई हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इनकी बाजार कीमत छह से सात करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि इस पूरे मामले से जुड़े लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसकी सूचना राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को भी दे दी है। बताया जा रहा है कि संस्थान की विशेषज्ञ टीम जल्द ही रुद्रपुर पहुंचेगी और किताबों की बारीकी से जांच करेगी। जांच के बाद यह तय होगा कि ये किताबें पूरी तरह नकली हैं या अवैध तरीके से छापी गई हैं।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना