ब्रेकिंग: गौला किनारे गुलदार का शव मिलने पर जांच में जुटा वन विभाग
रुद्रपुर: डोली रेंज में गौला नदी के किनारे एक गुलदार का शव पड़ा मिला. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डोली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि दोपहर को स्थानीय व्यक्ति से गौला नदी के किनारे एक गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही डोली रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गुलदार की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई है. वहीं, डोली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि रेंज के शांतिपुरी नंबर-3 में एक नर गुलदार का शव मिला है. गुलदार की उम्र ढाई से तीन साल के बीच है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!