(ब्रेकिंग न्यूज़) उत्तराखंड : बीच सड़क युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले
रुड़की। ईद उल अजहा के मौके पर मंगलौर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की बीच सड़क पर गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा की है, जहां रहने वाले रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोसी 22 वर्षीय युवक साहिल पुत्र शमीम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद सीधे बाजार चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
परिजनों को सूचना मिली तो वे भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। साहिल का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक साल पहले रियासत के बेटे की नहर में डूबकर मौत हो गई थी, और उसे शक था कि साहिल ने उसके बेटे को डुबोया था। इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। एसपी देहात ने कहा कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश