ब्रेकिंग: उधमसिंह नगर में नहीं होगी इंटरनेट सेवा बन्द, डीएम पंत ने आदेश लिया वापस
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने आदेश भी जारी कर दिए थे। हालांकि अब इस आदेश को हालात के सामान्य होने के बाद वापस ले लिया गया है। जिसके बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से सुचारू रहेगी।
देर शाम प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा के दौरान स्थिति सामान्य होने के चलते अपने आदेश को वापिस ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब स्थिति सामान्य होने के चलते इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। वहीं आगे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अगला कदम उठाएगा।
आपको बता दें कि, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार आज सुबह गौवंशी पशुओं के शव मिले थे, जिसके बाद भाजपा सहित हिंदु संगठनों के लोग भड़क उठे, उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया और इस घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और जिले में किसी भी तरह की अफवाह और माहौल खराब ना हो, इसके लिए जिला अधिकारी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को ऊधम सिंह नगर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाओं को बाधित करने के लिए पत्र लिखा था।
हालांकि अब स्थिति सामान्य है, जिसके बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया है। जिसके बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से सुचारू रहेंगी। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने वीडियो पर दिखाई दे रहे लोगों की खोज शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन डीआईजी ने दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई