(ब्रेकिंग) उत्तराखंड: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2, लोग घरों से निकले बाहर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप की पुष्टि आपदा कंट्रोल रूम द्वारा की गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पूरे क्षेत्र में राहत एवं सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप संभावित क्षेत्रों में शामिल है और इससे पहले भी यहां कई बार हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र की भौगोलिक संरचना को देखते हुए आपदा प्रबंधन को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!