उत्तराखंड में कैबिनेट फेरबदल की आहट, सीएम धामी के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज
देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे ने सियासी सरगर्मियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को सीएम धामी के दिल्ली पहुंचते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। माना जा रहा है कि धामी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटों को भरने की तैयारी चल रही है। राज्य के कई वरिष्ठ विधायकों की नजर इन पदों पर टिकी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि कुछ और विधायक भी दिल्ली का रुख कर सकते हैं।
सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार रात एक केंद्रीय मंत्री के बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम तय नहीं है। यदि वह दिल्ली में रुकते हैं, तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के आवंटन पर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल में फेरबदल की स्थिति साफ हो सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!