सावधान! उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, आज कई जिलों में रेड अलर्ट, कई गांवों का संपर्क टूटा
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने प्रदेशभर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात ठप हो गया है, वहीं कई स्थानों पर पुल बहने से गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए 9 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। जिन जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें शामिल हैं:
देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर।
इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!