केंद्रीय विद्यालय आई वी आर मुक्तेस्वर की दिव्या कपिल 96.8℅अंकों के साथ बनी टॉपर
मुक्तेस्वर। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10 वीं के परिणाम में केंद्रीय विद्यालय आई वी आर आई मुक्तेश्वर ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है । सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री रघुवीर प्रसाद एवम् परीक्षा समन्वयक श्री रवीन्द्र सिंह बर्गली ने बताया कि इस वर्ष कुल 35 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए , सभी विद्यार्थी अच्छे प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।
मेघावी छात्रा दिव्या कपिल ने 96.8% अंकों के साथ कीर्तिमान स्थापित किया है , वहीं 94.8% अंकों के साथ दिया नयाल दूसरे स्थान पर और 94.4% अंक पाकर कार्तिकेय सिंह शाही तीसरे स्थान पर काबिज़ हुए। प्राचार्या श्रीमंती बसंती खम्पा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं , अभिभावकों के योगदान को सराहा और इसे एक समेकित प्रयास का सुफल बताया । देहरादून संभाग के केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय आई वी आर आई मुक्तेश्वर का परीक्षा परिणाम भी बेहतरीन रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा