उत्तराखंड में फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, प्रशासन ने हटाई 24 घंटे का प्रतिबंध
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते एहतियातन पिछले 24 घंटों के लिए स्थगित की गई चारधाम यात्रा पर लगा प्रतिबंध अब हटा लिया गया है। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा मार्गों पर वाहनों को रोके जाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा अब पुनः प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग में आने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर सकें।
कमिश्नर पांडेय ने कहा, “वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर प्रशासन सतर्क है और फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
गौरतलब है कि रविवार को भारी बारिश और संभावित भूस्खलन को देखते हुए चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोके जाने के निर्देश दिए गए थे। अब प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा के बाद यात्रा को हरी झंडी दे दी है, लेकिन मौसम की निगरानी और सुरक्षा उपायों के साथ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश