उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन तथा वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी (92 वर्ष) के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल