उत्तराखंड में बारिश का कहर, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव पर दिए सख्त निर्देश
Oplus_0
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतर आए हैं। उन्होंने सीएम सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भोजन, दवाइयां व आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही बंद सड़कों को शीघ्रता से खोलने के भी निर्देश दिए गए।
उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्परता से कार्य करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनता के साथ खड़ी है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित