‘डिजिटल उत्तराखंड’ को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड’ के एकीकृत प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में नागरिक सेवाओं को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने के लिए तय रोडमैप के अनुसार प्रभावी और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए हैं।
सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इस डिजिटल पहल को राज्य के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा कि यह न केवल गुड गवर्नेंस को मजबूती देगा, बल्कि शासन प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डिजिटल उत्तराखंड’ से जनसेवा के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और नागरिकों तक सीधी पहुंच एवं संवाद और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्लेटफॉर्म को सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया जाए ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी नितेश झा ने बताया कि ‘डिजिटल उत्तराखंड’ को राज्य सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं के लिए डिजिटल एकल एक्सेस प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे डेटा आधारित प्रशासन, कार्यक्षमता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत