सीएम धामी का बड़ा फैसला: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, विकास योजनाओं को भी मिली स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सार्वजनिक निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने 5वें केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने की स्वीकृति दी है। वहीं, 6वें केंद्रीय वेतनमान में वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं को भी वित्तीय मंजूरी दी है। पिथौरागढ़ जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 417.72 लाख रुपये तथा उपकारागार रुड़की में भवन निर्माण के लिए 251.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा, धारचूला (पिथौरागढ़) के रालम क्षेत्र के किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए 95.49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 60 प्रतिशत यानी 57.294 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई है।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 81.50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली, ऐड़ी मेला स्थल कालूखाण और फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। पहली किश्त के रूप में 48.90 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश