चम्पावत को ‘आदर्श जनपद’ बनाने की दिशा में CM धामी का बड़ा कदम: पंचायतों के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि जारी
चम्पावत, 03 अप्रैल 2026: जनपद को ‘आदर्श जनपद’ के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों की धनराशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 15वें वित्त आयोग के तहत यह बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित किया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत—तीनों स्तरों पर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह अनुदान दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा सके।
जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत चम्पावत को अनटाइड ग्रांट के रूप में 97.04 लाख रुपये की धनराशि दो किश्तों में जारी की गई है। इसके अलावा टाइड ग्रांट के तहत 72.79 लाख रुपये की पहली किश्त भी प्रदान की गई है।
वहीं क्षेत्र पंचायतों को भी अनटाइड ग्रांट के तहत 70.22 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंडों को अलग-अलग हिस्से में राशि दी गई है। टाइड ग्रांट के तहत भी 52.68 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई है।
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए सबसे अधिक बजट स्वीकृत किया गया है। टाइड ग्रांट के तहत 3.61 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है, जबकि अनटाइड ग्रांट के रूप में कुल 4.96 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धनराशि का उपयोग तय मानकों के अनुसार पारदर्शिता के साथ किया जाए और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वित्तीय सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे चम्पावत को ‘आदर्श जनपद’ बनाने की दिशा में तेजी आएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!