उत्तराखंड में कोचिंग संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस बोली– सख्त कार्रवाई होगी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से सामने आए 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना रुद्रपुर क्षेत्र की है, जहां एक कोचिंग संचालक पर अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी कोचिंग संचालक ने किशोरी को बहाने से बुलाया और ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने संबंधित थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा और दोषी पाए जाने पर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। खबर को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील भी की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!