उत्तराखंड: निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने बनाया कंट्रोल रूम, ट्रोल फ्री नंबर किया जारी
उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आचार संहिता उल्लंघन के अलावा कई जानकारियों के लिए आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है।
आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया, इसके लिए ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 18001804280 है। दूरभाष नंबर 01352662253 पर भी कॉल करके जानकारी दी जा सकती है।
इसके अलावा ई-मेल पते [email protected] के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। बताया, कंट्रोल रूम में बतौर सहायक महेश प्रसाद बिजल्वाण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!