उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में अपनी किस्मत आजमाने वाले 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज (गुरुवार) होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो गया, जिसके लिए राज्य भर के 89 विकासखंडों में व्यापक तैयारियां पूरी हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि कुल 11,082 पदों के लिए हुए इस चुनाव में पहले चरण में 17,829 और दूसरे चरण में 14,751 उम्मीदवार मैदान में थे। इन प्रत्याशियों के मतों की गणना आज होगी। मतगणना कार्य के लिए 15,024 कार्मिकों को लगाया गया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 8,926 सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई है।

हर मतगणना केंद्र पर कंप्यूटर, इंटरनेट और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सचिव गोयल ने बताया कि परिणाम आते ही आयोग की वेबसाइट पर उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसमें प्रत्याशीवार प्राप्त मतों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

बता दें कि पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में कुल 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 74.42 प्रतिशत और पुरुषों की 64.23 प्रतिशत रही। आयोग ने मतगणना को भी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad