देहरादून (बड़ी खबर): उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में डेढ़ दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में विजिलेंस जांच की जद में आए अनुभाग अधिकारी व समीक्षा अधिकारियों को आयोग ने हटा दिया है। इनमें से दो को बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया है, जबकि एक को अनुभाग से हटाकर लोक सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 16 अन्य कर्मचारियों को भी आयोग के सचिव एसएस रावत ने इधर से उधर कर दिया है। जांच का आदेश होने के बाद आयोग के सचिव एसएस रावत ने भी आयोग के स्तर से कार्रवाई की।
■ कैलाश चंद्र जोशी को परीक्षा अनुभाग से हटाते हुए लोक सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी।
■ समीक्षा अधिकारी दीपा जोशी को गोपन अनुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाला गया।
■ समीक्षा अधिकारी बीएल बहुगुणा को अधियाचन अनुुुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया ।
■ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रवीण राणा को लोक सूचना अधिकारी से हटाकर अधियाचन अनुभाग की जिम्मेदारी दी।
■ प्रभारी अनुसचिव राजन नैथानी को विभागीय नियमावली आदि के कार्यों से हटाकर जांच से संबंधित काम दिए गए हैं।
■ अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार निराला को परीक्षा से गोपन में भेजा।
■ सहायक लेखाकार भरत सिंह चौहान को बजट से लेखा के सभी काम दिये।
■सुभाष घिल्डियाल को अधियाचन से हटाकर परीक्षा अनुभाग के काम सौंपे।
■ प्रमीत अधिकारी को अति गोपन से हटाकर गोपन अनुुुभाग भेजा।
■ सतीश चंद्र उप्रेती को विधि भेजा।
■ बबीता को परीक्षा अनुभाग भेजा।
■ सपना को परीक्षा अनुभाग भेजा।
■ अरविंद सिंह को गोपन अनुभाग भेजा।
■ अनिल कुमार को विधि अनुभाग भेजा।
■ विनीत रावत को गोपन भेजा।
■ पंकज सुंद्रियाल को लेखा अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!