उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते इन दो जनपदों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग द्वारा दो दिन के रेड अलर्ट के बाद अब भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में बुधवार 28 जनवरी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

पिथौरागढ़ जिले में मौसम विभाग ने 28 जनवरी को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ प्राथमिक स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज तक एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

उधम सिंह नगर जिले में ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को सभी सरकारी और अर्धसरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। रुद्रपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। डीएम ने बताया कि खराब मौसम से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और अर्धसरकारी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad