उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके तहत रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते जिला अधिकार ने 14 अगस्त को भी अवकाश के आदेश जारी किए हैं ।
लगातार हो रही वर्षा और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 (2) के अंतर्गत छात्रहित और बाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, सभी तहसील और संबंधित विभागों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज