उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी अलर्ट के चलते इस जनपद में 4 जनवरी तक स्कूल और आंगनबाड़ी में रहेगी छुट्टी,…आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून हेतु ओरेज अर्लट तथा दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29 दिसम्बर हेतु यलो अर्लट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आगामी दिनों में जनपद के ऊचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी (2500 मी० और उससे अधिक ऊचाई वाले क्षेत्र) एवं अन्य क्षेत्रों में हल्की से माध्यम वर्षा होने के कारण शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गई है। बर्फबारी, वर्षा एवं शीतलहर से विद्यालयी और आंगनबाडी केन्द्रों में आने वाले बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पडना सम्भावित है। जिसको दृष्टिगत रखते हुये जनपद अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में आवश्यक सावधानियां बरते जाने अथवा मौसम को देखते हुये अवकाश घोषित किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

अतः आपदा न्यूनीकरण एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जनपद के कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूल तथा समस्त आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 28 दिसम्बर, 2024 से दिनांक 04 जनवरी, 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेगें।

संलग्नक- यथोपरि।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

ह०/ (सविन बंसल)

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून।

प्रतिलिपि-

निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित ।

1- वरष्ठि पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

2- मुख्य विकास अधिकारी / वरिष्ठ प्रभारी आपदा प्रबन्धन महोदय, देहरादून।

3- अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), महोदय, देहरादून।

4- समस्त उपजिलाधिकारी, जनपद देहरादून।

5- मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून।

6- जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरदून।

7- जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

8- जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून।

प्रभारी अधिकारी ऑपदा प्रबन्धन / नगर मजिस्ट्रेट, देहरादून।