ससुर बना हैवान: बहू से किया दुष्कर्म, बेटे को सच बताने पर कर डाला जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें 👉

जसपुर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के जसपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति विदेश में रहता है और वह सास-ससुर के साथ अकेली रह रही थी। इस बीच ससुर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बहू ने जब इस बात की शिकायत सास से की, तो सास ने उल्टा उसे ही डांटकर चुप रहने को कहा।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसका पति कमाने के लिए विदेश चला गया। इस दौरान वह अपने ससुराल में सास-ससुर के साथ रह रही थी। बहू का आरोप है कि इस दौरान ससुर की नीयत बदल गई और वह पहले अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर ससुर ने धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी, तो उसकी बदनामी करा देगा।

धीरे-धीरे ससुर ने हदें पार करनी शुरू कर दीं और बहू के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि यह सिलसिला कई बार चला और उसका मानसिक व शारीरिक शोषण होता रहा। जब बहू ने हिम्मत कर सास को सब कुछ बताया, तो सास ने भी चुप रहने को कहा और इस बात को नजरअंदाज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

कुछ समय पहले पीड़िता का पति विदेश से घर लौटा। बहू ने मौका पाकर सच्चाई बतानी चाही, लेकिन ससुर ने धमकी दी कि वह उसके बेटे को जान से मार देगा। इसके बाद बहू अपने पति के साथ दूसरी जगह रहने चली गई, लेकिन वहां भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। जब पीड़िता ने दोबारा पति को सच्चाई बताई तो उसने अपने पिता से दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

पीड़िता का आरोप है कि 12 मई को एक पारिवारिक दावत में आरोपी ससुर ने अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ससुर ने धमकी दी कि वह इससे भी बुरा हाल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई

घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीपुर-जसपुर के सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 115(2) (हत्या का प्रयास), 351(2) (गंभीर चोट) और 352 (धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad