युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: UKSSSC ने निकाली भर्ती; जुलाई में होगी परीक्षा, जानिए कब से होंगे आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
(यूकेएसएसएससी) ने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
आयोग ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद तथा चारा सहायक का 1 पद भरा जाएगा। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कृषि स्नातक और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए इसे बड़ा अवसर माना जा रहा है।
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य होगी। वहीं सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए बीएससी एग्रीकल्चर अथवा कृषि विषय में स्नातक होना जरूरी है। चारा सहायक पद के लिए भी बीएससी एग्रीकल्चर की योग्यता तय की गई है। सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
आयोग ने श्रेणीवार आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया है। अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
यूकेएसएसएससी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई 2026 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि और पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
भर्ती की घोषणा के बाद प्रदेश के युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि स्नातकों में उत्साह का माहौल है। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!