दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो वर्षीय पुत्र के साथ पिता की भी दर्दनाक मौत
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां खाना बनाते हुए किचन के गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिससे पिता-पुत्र की मौत हुई है जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग गयी जिसमें पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी। जबकि पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुँचे। वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहाँ अपनी पत्नी नेहा और अपने 2 वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता था।
सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुँचा तो खाना बनाने के लिए वह रसोई गैस का सिलेंडर लगाकर आग जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उससे कमरे में गैस फैलकर आग लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही महिला की हालत गंभीर है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में आकर में उसमे झुलस गई और बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल