गजब: शिक्षिका के प्रेम में युवती हरियाणा से भाग कर पहुंची उत्तराखंड, फिर……!
चंपावत। सोशल मीडिया के दौर में लोग कई कदम उठा रहे है। अब चंपावत जिले के लोहाघाट में अनोखा मामला सामने आया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा है।
दरअसल, हरियाणा से एक युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई तो, पुलिस को उसकी लोकेशन चंपावल के लोहाघाट में मिली। जहां से हरियाणा पुलिस उसे ले गई। इस दौरान दोनों ने बड़ा हंगामा कर दिया। शिक्षिका और युवती एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर उतारू थे। युवती और शिक्षिक कुछ देर तक एक साथ रहने का हंगामा किया लेकिन काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई।
लोहाघाट के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि, लोहाघाट की शिक्षिका और हरियाणा के भिवानी निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी परवान चढ़ गई कि दोनों ने एक साथ रहने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि, पांच दिन पहले युवती हरियाणा से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई। उधर युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी के गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद हरियाणा पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची। जहां लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को शिक्षिका के घर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि, युवती के परिजन उसकी शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी के बदले शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी।
जिसके चलते वह घर से भागकर लोहाघाट पहुंच गई। बाद में पिता और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवती हरियाणा चली गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज