हल्द्वानी: यहां ट्रेन की चपेट में आने से हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की हालत गम्भीर
हल्द्वानी : लखनऊ- काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से आज सुबह एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर है बताया जा रहा कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों टांग कट गई है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लखनऊ से चलकर काठगोदाम को आ रही ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची तभी अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 की सहायता से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान विकास जोशी निवासी जज फार्म आईटीआई के पास हल्द्वानी के रूप में कोई हो पाई थी। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज