हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ आशा वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन रखा जारी।
हल्द्वानी। राज्य भर में चल रही आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण व राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। राज्य भर में चल रही आशा वर्कर्स की अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार हड़ताल का आज चौदहवां दिन है।
आशाओं ने कहा कि हम अपने देश से प्यार करते हैं, लेकिन अपना हक भी नहीं छोड़ेंगे। आजादी के आंदोलन ने हमें सिखाया है कि जब सत्ता आपको अधिकार से वंचित रखती है तो अधिकारों को हासिल करने के लिए लड़ना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है इसीलिए हमने आज स्वतंत्रता दिवस में भी धरना जारी रखा है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज