हल्द्वानी: बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर देर रात हुआ रहस्यमई धमाका, डीएम सहित पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर, जुटी जांच में।

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरा नगर हल्द्वानी स्थित घर में देर रात बड़ा धमाका हो गया धमाका इतना जोरदार था कि घर के दरवाजों के अलावा घर की अलमारियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत

डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया की घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन यह पूरा धमाका रहस्मयी है, जिसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम मौके पर जांच करने में जुटी है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्मी की टीम भी जांच करने आएगी, जिसके आधार पर ही इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया जा सकता है।

वहीं एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस की फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम ने घर के अंदर सभी जगहों से सैंपल लिए गए हैं, जिसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी, उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल धमाका किस तरह से हुआ अभी पता नही चल सका है। कुछ लोग आकाशीय बिजली मान रहे हैं लेकिन ऐसा मौसम नहीं था कि उस दौरान आकाशीय बिजली गिर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad