हल्द्वानी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चरस के साथ भीमताल निवासी युवक गिरफ्तार,
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के मुखानी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक युवक के पास से 8 किलो चरस बरामद की है। मुखानी थाना और एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। चंबल पुल के पास पुलिस चेकिंग के द्वारान एक संदिग्ध व्यक्ति को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी तस्कर कार में सवार था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से चरस को एकत्र किया गया है। और मैदानी इलाकों में बेचने जा रहा था।
पुलिस ने बताया अभियुक्त का नाम किशोर पलड़िया है, जो की मूल रूप से भीमताल के भौर्सा का रहने वाला है। किशोर ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन में उसकी नौकरी चले गई। वह रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। बेरोजगारी के चलते उसने चरस बेचने का काम शुरू कर दिया था।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस ने पकड़े गए वाहन को सीज़ कर दिया है।पकड़ी गई चरस की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज